होली का त्यौहार कैसा हो

रंग बिरंगी गुलाल हो
रंगो की बहार हो

गुझिया की मिठास हो
एक बात जो सबसे ख़ास हो ,

सबके दिल मे प्यार ही प्यार हो
ऐसा अपना होली का त्यौहार हो !!!!

रंगो से भरी पिचकारी हो
हाथों मे गुलाल की थाली हो

स्नेह रंग भीगी दुनियां सारी हो
उल्लासो उमंग भरी हमारी यारी हो

एक बात जो सबसे ख़ास हो ,
सबके दिल मे प्यार ही प्यार हो
ऐसा अपना होली का त्यौहार हो !!!!

प्यार , स्नेह,समर्पण,दुलार ,मोहब्बत,सदभावना ,सदविचार
इन सात इंदरधनुषी रंगो की बौछार हो

खुशियां आँगन खेले सुबह और शाम
होली का दिन ला रहा आपके जीवन मे बहार हो

एक बात जो सबसे ख़ास हो ,
सबके दिल मे प्यार ही प्यार हो
ऐसा अपना होली का त्यौहार हो !!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 5 =